Samastipur

महाशिवरात्रि पर 20 क्विंटल फूलों से होगा बाबा थानेश्वरनाथ का भव्य शृंगार, जलाभिषेक को उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई है। शहर स्थिति बाबा थानेश्वरनाथ मंदिर की साफ -सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। मंदिर को सजाने के लिए 20 क्विंटल गेंदा के फूलों का ऑर्डर दिया गया है। फूलों की खेप वाराणसी व कोलकाता से आएगी।

इसके अलावे बाबा के महाशृंगार के लिए भी विशेष रूप से फूलों की बुकिंग की गई है। मंदिर कमेटी ने इस वर्ष जलाभिषेक के लिए विशेष प्रबंध करने में जुटा है। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग -अलग कतार लगाई जाएगी। मंदिर कमेटी के स्वयं सेवक सुरक्षा को लेकर तैनात रहेंगे।

शिव और सिद्ध योग का संयोग:

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व एक विशेष ज्योतिषीय संयोग में पड़ रहा है। इससे भगवान शिव की कृपा भक्तों पर विशेष रूप से बरसने की संभावना है। इस शुभ दिन पर भक्त उपवास, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना करके भगवान शिव की कृपा प्राप्त करेंगे। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर शिव योग और सिद्ध योग जैसे दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। ये योग भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

40 मिनट ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

1 घंटा ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

11 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

11 घंटे ago