समस्तीपुर: मां के साथ मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, मां की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां को अपने ही बेटे के खिलाफ पुलिस की मदद लेनी पड़ी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसका बेटा न केवल उसके साथ मारपीट करता है, बल्कि उसकी देखभाल भी नहीं करता।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस नंबर GR 884/2000 और TR 144/24 के तहत मामला दर्ज किया। जांच में आरोपी बेटे पंकज साहनी (पिता: सुखारी साहनी) को दोषी पाया गया। इधर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के अनुसार, यह मामला 2024 की शुरुआत में दर्ज किया गया था। आरोपी पंकज तब से फरार चल रहा था। फरवरी में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

