Samastipur

समस्तीपुर में 70 घरों में लगी आग, ग्रामीणों में मची चीख-पुकार; लाखों का नुकसान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- गुरुवार को लखनपट्टी गांव के वार्ड संख्या 9 में भयंकर आग लग गई। इस आग की घटना में 70 घर जलकर राख हो गए। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि सभी ग्रामीण अपने अपने घरों में खाना-पीना खाने बाद में सोने कि तैयारी में जुटे थे। इसी बीच गांव के दिनेश पासवान के घर से अचानक आग की लपटे उठनी शुरू हो गई।

आग की लपटें देख सभी लोग भौचक्के रह गए। जब तक लोग आग पर काबू पाने की कवायद शुरू करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग वार्ड 9 से वार्ड 7 की तरफ बढ़ने लगी। सूचना मिलते ही वारिसनगर थाना से पहुंची अग्निशमन दस्ता ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। अग्निशमन दस्ते ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक लगभग 70 घर जलकर राख हो गए।

इस आगलगी की घटना में फूलो देवी, दिनेश पासवान, गेनी पासवान, सोनू पासवान, उपेन्द्र पासवान, रामदेव पासवान, महिन्द्र पासवान, वीजो पासवान, रामप्रसाद पासवान, गुड्डू पासवान, रुदल पासवान, शंकर पासवान, विलट पासवान, राजा पासवान, अशर्फी पासवान, धर्मेन्द्र पासवान, नथुनी पासवान, कुलदीप पासवान सहित दर्जनों लोगों के घर जले हैं।

सामान जलकर राख

पीड़ितों ने बताया कि उसके घर में रखे सभी सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गए। आग की रफ्तार इतनी अधिक थी कि जरुरत के सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला।हालांकि, गनीमत यह रही कि घटना में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हआ है। घटना में जलने वाली अधिकांश घर झोपड़ीनुमा थे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना के आकलन में जुटे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

2 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

5 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

5 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

5 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

9 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

13 घंटे ago