फाइल : घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर गांव में करीब दो माह पूर्व हुये डबल मर्डर का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। 21 दिसंबर को प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता एवं दिव्यांग ई-रिक्शा चालक गणेशी साहनी की बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की करीब 58 दिन बाद भी पुलिस अंधेरे में ही तीर मार रही है। खुलासा नहीं होने से आम लोगों के बीच इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई है।
सूत्रों का बताना है कि पुलिस संदिग्ध बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है। ज्ञात हो कि 21 दिसंबर की दोपहर समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बजार निवासी विजय गुप्ता अपने साथी सुधीर मदान के साथ गणेशी साहनी के ई रिक्शा पर बैठकर मुक्तापुर में जमीन देखने गए थे और जमीन देखकर लौटने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता एवं ई-रिक्शा चालक को गोली मार दिया था। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
वहीं इस मामले को लेकर मृतक विजय गुप्ता के पुत्र आयुष कुमार के द्वारा थाना में आवेदन देकर 3 अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराया गया था। सदर-2 डीएसपी विजय महतो ने बताया कि इस मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जल्द ही डबल मर्डर हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा। बता दें कि इस हत्याकांड मामले में तीन अपराधी भी सीसीटीवी में कैद हुए थे। उसकी भी पहचान पुलिस के द्वारा अब तक नहीं की जा सकी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…