समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के बच्चों का जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन रहा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एजुकेटर्स के आठ बच्चों को 90 परसेंटाइल से ज्यादा अंक आया है। सबसे शानदार प्रदर्शन सिद्धार्थ का रहा जिसने 99.37 परसेंटाइल प्राप्त किया। वहीं अंकित को 98.69,आदित्य को 97.64,प्रणय को 95.90 और साकेत को 92.29 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर बच्चों ने अपने सफलता का श्रेय अपने अभिभावक और एजुकेटर्स के शिक्षकों को दिया।शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाई और आगामी जेईई एडवांस के लिए शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर संस्थान के फाउंडर डायरेक्टर प्रवीण झा ने बताया कि जिन बच्चों ने मेंस में बेहतरीन प्रदर्शन किया है उन्हे अब एडवांस की तैयारी में लग जाना है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे जेईई मेन्स में टॉप 20 परसेंटाइल आये हैं वो बच्चे जेईई एडवांस के लिए एलिजिबल हैं।संस्थान के तरफ से नियमित टेस्ट और डाउट सेशन का आयोजन जेईई एडवांस और नीट के एग्जाम तक होना है।
एजुकेटर्स के सीईओ डॉक्टर प्रदीप प्रांजल ने बताया कि आगामी सत्र के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से बच्चे 100% तक स्कॉलरशिप प्राप्त कर प्री फाउंडेशन कोर्स (क्लास 6 से10) ,फाउंडेशन कोर्स(+2 के साथ आईआईटी और मेडिकल की तैयारी) एजुकेटर्स में कर सकते हैं।यह टेस्ट संस्थान के तरफ से स्पॉट टेस्ट के रूप में प्रतिदिन आयोजित करवाई जा रही है। नए सत्र में नामांकन जारी है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…