{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
समस्तीपुर: पूसा प्रखंड के चंदौली गेहूं क्रय केंद्र में भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय की ओर से किसानों से संवाद किया गया। समस्तीपुर के मंडल प्रबंधक जनार्दन पासवान ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में रबी विपणन वर्ष 25-26 में गेहूं खरीद के लिए किसानों से संवाद किया गया। भारतीय खाद्य निगम ने समस्तीपुर जिले में पांच गेंहू क्रय केंद्र बनाए हैं। जो पूसा, मोहिउद्दीननगर, पटोरी, भीरहा रोसड़ा, कल्याणपुर में 15 मार्च से खोला जा रहा है।
भारत सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जो की पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। किसानों को यह जानकारी दी गई कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा रजिस्टर्ड किसानों से गेहूं खरीद किया जायगा।
भुगतान 48 घंटे के अंदर सीधे किसानों के खातों में कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं बेचने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मौके पर सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष सह चंदौली पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार झा, सौरव कुमार, राकेश कुमार शर्मा, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव नयन मौजूद थे।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…