समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा का छात्र कई दिनों से लापता, परिजन और युनिवर्सिटी की तरफ से पुलिस को दी गई जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा का छात्र कई दिनों से लापता है। पुलिस के अनुसार इस संदर्भ में विश्वविद्यालय छात्रावास के वार्डन एवं छात्र के भाई ने पूसा थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुम छात्र उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के चनुकी बाजार ग्राम (मझौलिया राज) निवासी रधुवंश पाण्डेय का पुत्र अनुपम पाण्डेय (26 वर्ष) है। वह विश्वविद्यालय के फूड टेक्नोलॉजी का छात्र बताया गया है। विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक फरवरी से ही गायब है। इस संदर्भ में छात्रावास के वार्डन नवनीत कुमार एवं छात्र के भाई आदित्य पाण्डेय के आवेदन पर सनहा दर्ज किया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150