Samastipur

पहल: समस्तीपुर पटेल गोलंबर के पास पिछले 5 दिनों से फुटपाथ पर रात बीता रही वृद्ध महिला को शिक्षक ने पहुंचाया रैन बसेरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान गोलंबर से सटे सदर अस्पताल के फुटपाथ पर एक वृद्ध महिला बीती रात लगभग 11:00 बजे के करीब अपने पैर में चोट के कारण दर्द से कराह रही थी, इस दौरान वहां से गुजर रहे एक शिक्षक ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से रैन बसेरा पहुंचाया। पुलिस गश्ती की गाड़ी पर मौजूद महिला सिपाही ने भी इसमें मदद करते हुए वृद्ध को अपनी गाड़ी में बैठाया व शिक्षक के साथ मिलकर वृद्ध को लेकर रैन बसेरा पहुंची। बता दें कि पिछले पांच दिनों से यह महिला इस स्थान पर पड़ी हुई थी और रात बिता रही हैं। इस रास्ते से राहगीरों और लोगों का आना-जाना लगा रहता है मगर किसी की नजर इस बेसाहारे पर नहीं पड़ी।

बीती रात वहां से गुजर रहे उच्च विद्यालय में कार्यरत शिक्षक सुभीत कुमार सिंह उसे इस हाल में देखकर उनसे बात की। उन्होने पहले वृद्ध महिला पानी पिलाया और खाने को फल दिए। फिर पूछताछ के दौरान 65 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपना नाम रुक्मिणी देवी बताते हुए कहा कि वह पंजाब के किसी कारखाने में काम करती है। पिछले मंगलवार कोई वह पंजाब से समस्तीपुर स्टेशन आई है वहां से वह अपने गांव जा रही थी।

इसी दौरान पटेल मैदान गोलंबर के समीप किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वह घायल हो गई। महिला अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही थी। वह विक्षिप्त भी दिख रही थी। शिक्षक का बताना है कि फुटपाथ पर लेटी महिला को देखकर उन्होंने नगर निगम प्रबंधक से इस बारे में बताया। रात काफी हो गई थी, इसी बीच उनके लिए उन्होंने चिकित्सीय परामर्श के बाद दवा मुहैया करा कर उन्हें सुरक्षित स्थान रैन बसेरा पहुंचाने की व्यवस्था की। सर्वप्रथम सुभीत सिंह ने डायल 112 पर कॉल किया उसके बाद नगर थाने की पुलिस की मदद से वृद्ध महिला को रैन बसेरा में आश्रय दिलवाया। जहां वह अब सुरक्षित रात बिता रही है, और उसे घर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

20 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago