समस्तीपुर :- लोहिया आश्रम समस्तीपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर उनके 101वीं जयंती वर्ष में एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना का अनुरोध किया है।
इससे पूर्व भी 17 फरवरी 2024 को उनके 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पत्र लिखकर इस तरह का अनुरोध किया जा चुका है। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना होने से सदियों तक आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष पूर्ण जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेती रहेगी।
श्रद्धांजलि देने वालों में उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी अनस रिजवान, प्रमोद मिलिंद, कृष्णदेव राय,अशरफी सहनी, राजकुमार साह, रजा अहमद,अभिषेक कुमार, रंजीत कुमार फोजी, रत्न चौधरी, विष्णुदेव सहनी, संजीत कुशवाहा,शुभकांत ठाकुर,बबलू यादव,मंजय राय, महेश्वर प्रसाद सिंह, रायबहादुर सिंह, अखिलेश कुमार अजय, अनिल कुमार यादव, कृष्णा राय, सुजित कुमार आदि शामिल रहे।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…