Samastipur

बाइक सवार दो छात्रा व उसके परिजनों को ट्रक ने मारी ठोकर, एक छात्रा की मौ’त के बाद जमकर बवाल व आगजनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक के पास मंगलवार को सड़क हादसे में एक इंटर की परीक्षार्थी की मौत हो गई वहीं उसकी ममेरी बहन व मामा घायल हो गये। घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों ने घटनास्थल धरमपुर चौक को जामकर घंटो जमकर बवाल व टायर जलाकर आगजनी किया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक अवागमन बंद रहा, जिससे लंबा जाम लग गया। बताया गया है कि मृतका परीक्षार्थी की ममेरी बहन भी इंटर की ही परीक्षा देने जा रही थी।

तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर के काशीपुर स्थित बालिका उच्च विद्यालय में इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में देने जा रहे थे इसी बीच धरमपुर चौक के पास बालू लदे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतका छात्रा की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड-12 निवासी सुरेंद्र साह के 16 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई है। वहीं दो अन्य जख्मी की पहचान सुजाता कुमारी व रंजीत कुमार के रूप में की गई है। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

घटना को लेकर बताया गया है कि बाइक सवार दोनों छात्रा व उसके परिजन मंगलवार की दोपहर शहर के काशीपुर स्थित बालिका उच्च विद्यालय में दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा देने के लिए एक ही बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान लगभग साढ़े 12 बजे के आसपास धरमपुर चौक के पास बालू लदे ट्रक की ठोकर में नेहा कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं सुजाता कुमारी व रंजीत कुमार को भी चोटे आयी।

स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नेहा की गंभीर स्थिति को देख उसे पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को परिजनों ने धरमपुर चौक पर रखकर जमकर हंगामा व आगजनी करना शुरू कर दिया। इधर सड़क जाम की सूचना पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह व यातायात थानाध्यक्ष सुनीलकांत घटनास्थल पर पहुंचे।

इस दौरान पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। काफी मस्कत के बाद पुलिस ने जाम समाप्त कराया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को तत्काल 20 हजार रूपये की सहायता भी दी गई है। इधर में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ताजपुर रोड में लगा भयंकर जाम :

हादसे के बाद धरमपुर चौक पर अवागमन ठप कर आगजनी किये जाने के बाद ताजपुर रोड में भारी जाम लग गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दुर्घटना में शामिल ट्रक को सड़क से हटाया और यातायात को पुनः सामान्य किया। इधर घटनास्थल पर लोगों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस बल को भी आक्रोशित लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। एंबुलेंस जाने से भी आक्रोशित लोगों के द्वारा रोका गया, वहीं आमलोगों के साथ भी बदसलूकी की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

8 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

8 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

14 घंटे ago