Samastipur

समस्तीपुर के शहीदे आजम भगत सिंह स्मारक पर पहुंची ‘बदलो बिहार छात्र युवा संघर्ष यात्रा’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बदलो बिहार छात्र युवा संघर्ष यात्रा गुरुवार को शहर के मगरदाही घाट स्थित शहीदे आजम भगत सिंह स्मारक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। जिसका नेतृत्व आइसा राज्य अध्यक्ष प्रीति कुमारी, आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह, आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार, आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज, जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, कार्यालय सह सचिव नीतीश राणा,यविवेक कुमार ने किया।

छात्र संगठन आइसा बिहार राज्य अध्यक्ष ने कहा कि नई शिक्षा नीति हो या रोजगार विहीन विकास का कॉरपोरेट परस्त आर्थिक मॉडल, शिक्षा–रोजगार पर सरकारी नीतियों के हमले से तो हम जूझ ही रहे हैं। साथ ही बीपीएससी मामले ने फिर साबित कर दिया है कि बिहार में शिक्षा परीक्षा बहालियों पर माफिया तंत्र का कब्जा है। देश में 80 से ज्यादा बड़ी प्रतिस्पर्धा परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हुए हैं। बिहार इसका एक बड़ा केंद्र बन हुआ है। विरोध की आवाजों को कुचल देने पर सरकार आमादा है।

आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा परीक्षा माफिया तंत्र, पेपरलीक पर सख़्त कानून बनाने, सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग व्यवस्था कर रिक्त पदों पर स्थाई बहाली करने, बिहार के नौकरियों में 70 प्रतिशत डोमिसाइल लागू करने, बिहार में युवा आयोग का गठन करने व सभी बेरोजगारों को पांच हजार बेरोजगारी भत्ता देने विश्वविद्यालयों में व्याप्त आर्थिक–प्रशासनिक अनियमितताओं दूर करने समेत अन्य मुद्दे पर विचार-विमर्श कर समाधान हो।

युवा संगठन आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 2 मार्च को पटना में छात्र नौजवानों का महाजुटान होगा और आवाज बुलंद की जाएगी। मौके पर आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज,जिला उपाध्यक्ष रवि राजन कुमार, मो. फैज,गौतम सैनी, मो. तौसीफ, धीरज कुमार, महामाया कुमारी, निशु कुमारी, निधि कुमारी, कृति रानी, मीनू कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, चांदनी कुमारी, मुकेश कुमार सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

7 मिनट ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

1 घंटा ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

1 दिन ago