Samastipur

अशोक राय ह’त्याकांड मामले में सौतेले पुत्र ने कोर्ट में दर्ज कराया परिवाद, 5 लोगों लगाया ह’त्या में शामिल होने का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत भागपुर चकशेखू में बीते 25 नवंबर को अशोक राय की गोली मारकर हत्या कांड में पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह सुस्त है। हत्याकांड ने नामजद एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर हत्याकांड में अब एक नया मोर समाने आ गई है।

मृतक अशोक राय के सौतेला पुत्र कुणाल कुमार ने कोर्ट में परिवाद दायर कर अपने चाचा पूर्व में हत्या को लेकर दर्ज के प्राथमिकी के आवेदनकर्ता राज कुमार राय सहित पांच लोगों पर पिता अशोक राय की हत्या जमीन जायदाद हड़पने को लेकर करने को लेकर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम दलसिंहसराय के कोर्ट में परिवाद दायर किया है।

कोर्ट ने भी दायर परिवाद को स्वीकार करते हुए संबंधित थाना से रिपोर्ट की मांग की है। कुणाल कुमार ने दायर अपरिवाद में बताया है कि मृतक अशोक राय की पहली शादी संजू देवी से थी। जिससे एक पुत्र रौशन कुमार का जन्म हुआ। मृतक अशोक राय किसी केस ने जेल चले गए तो अशोक राय के सगे भाई राजकुमार राय ने पहली पत्नी मंजू देवी से बहला फुसला कर शादी कर लिया।

जेल से मुक्त होने पर अशोक राय ने विरोध करते थे। लेकिन दोनों नहीं माने तो अशोक राय ने एक मुस्लिम समुदाय की लालो देवी से दूसरी शादी कर रहने लगे। जिससे कुणाल कुमार का जन्म हुआ। दूसरी पत्नी का दूसरे समुदाय का होने के कारण कुणाल के जमीन पिता के जमीन पर जबरन हिस्सा कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसी जमीन को लेकर साजिश के तहत पिता की हत्या की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

9 मिनट ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

8 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

10 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

10 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

18 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

20 घंटे ago