Samastipur

समस्तीपुर में 13 दुधारू पशुओं से लदी ट्रक पकड़ी गयी, तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, ले जाया जा रहा था कोलकाता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क के सिंधिया पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान एक ट्रक को पकड़ा। वहीं ट्रक चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मवेशी लोड एक ट्रक सिवान से बंगाल की ओर जा रही थी। पुलिस की गस्ती गाड़ी ने सिंधिया पेट्रोल पंप के समीप उसे पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी में ट्रक में तीन गाय और 10 भैंस को लोड पाया गया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के परशुराम तिवारी के पुत्र अजय तिवारी, गोपालगंज जिला के बरौली थाना के कहलाहजारी गांव के शिकाउ यादव के पुत्र आशुतोष यादव एवं सिवान के ही बड़हरिया थाना के बालापुर गांव के विक्रम यादव के पुत्र पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वही जब्त की गई मवेशी को भगवानपुर के विनोद यादव को जिम्मेनामा पर सौंप दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

48 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago