Samastipur

समस्तीपुर के इन 11 केंद्रों पर CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से, जानें क्या है गाइडलाइन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। कुछ विषयों के लिए परीक्षा सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को 15 मिनट का समय दिया जायेगा। जारी शेड्यूल के मुताबिक शनिवार को कक्षा 10 के विद्यार्थी अंग्रेजी (संचार) और अंग्रेजी (भाषा और साहित्य) देंगे, जबकि सीबीएसई कक्षा 12 के छात्र उद्यमिता के साथ अपनी परीक्षा शुरू करेंगे।

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंचना होगा और 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। सभी रेगुलर परीक्षार्थियों को अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। प्राइवेट परीक्षार्थियों को हल्के या उजले रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। सभी परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ स्कूल का आईडी कार्ड (रेगुलर छात्रों के लिए) या सरकारी फोटो पहचान प्रमाण (निजी छात्रों के लिए) परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।

जारी गाइडलाइन के अनुसार, सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अब प्रवेश पत्र के साथ स्कूल की ओर से जारी परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है। बिना परिचय पत्र के परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना प्रतिबंधित है। कोई भी परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह से मना है।

परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को 15 मिनट का समय दिया जायेगा :

परीक्षार्थियों की परीक्षा केन्द्र के गेट पर तलाशी ली जायेगी। उसके बाद उन्हें केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड, स्कूल की अईडी, पेन रखने के लिए पारदर्शी पाउच के अलावा ज्यामिति फैसल बॉक्स, नीला, रॉयल नीला स्याही, बॉल प्वाइंट, जेल पेन, स्केल, राइटिंग पैड, रबर, एनालॉग घड़ी, पारदर्शी पानी की बोतल परीक्षा केन्द्र के भीतर ले जाने की अनुमति दी गई है।

शहर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल परिसर, केंद्रीय विद्यालय पूसा, होली मिशन हाई स्कूल, सेंट पॉल सेकेंडरी स्कूल विरसिंहपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली, कैंपस पब्लिक स्कूल पूसा, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल दलसिंहसराय, सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, बटहा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

3 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

4 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

12 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

13 घंटे ago