Samastipur

रघुवर राय हत्याकांड में शामिल कुख्यात राहुल झा को समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा, अन्य मामलों में भी थी तलाश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में पिछले साल ताजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर महेशपुर दुर्गा मंदिर गांव में जमीन कब्जा को लेकर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने शातिर बदमाश राहुल कुमार झा को गिरफ्तार किया है। राहुल जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवर राय हत्याकांड मामले में भी आरोपी था। कुख्यात को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में राहुल कुमार ने एक जमीन कब्जा को लेकर अपने साथियों के साथ रामापुर महेशपुर के पास गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना को लेकर जमीन के मालिक की ओर से ताजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में भी गिरफ्तार आरोपी की तलाश थी।

सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि फरार चल रहा कुख्यात गांव आया हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर इसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक देसी कट्टा के अलावा दो जिंदा कारतूस, मोबाइल भी बरामद किया गया है। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि राहुल कुमार झा पेशेवर अपराधी है और इस अपराधी पर हत्या लूट, अपहरण से जुड़े दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं। करीब 5 साल पहले समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर समस्तीपुर जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवर राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में इसे नामजद किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

46 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago