Samastipur

नल-जल योजना के लाभ से वंचित करीब 40 घरों तक समाजसेवी राजू सहनी ने पहुंचाया नल का जल, स्थानीय लोगों में हर्ष

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी राजू सहनी ने एक बार फिर इंसानियत की मिशाल पेश किया है। समाजसेवी राजू सहनी ने भगवानपुर कमला पंचायत के वार्ड संख्या 09 के करीब 40 घरों के लोगों के बीच अपने निजी कोष करीब 102 मीटर में पाईप लाईन करवाकर पीने का पानी पहुंचा दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के बीच काफी हर्ष का माहौल व्याप्त है।

इस संबंध में स्थानीय दर्जनों ग्रामीणों का बताना है कि, उनके वार्ड में पुर्व से ही आधे अधूरे पाईप लाईन बिछाकर नल-जल योजना को चालू कर दिया गया था। जबकि उनके वार्ड के सघन बस्ती तक नल जल योजना का पाईप लाईन बिछाया ही नहीं गया था। जिससे संबंधित आवेदन भी उजियारपुर बीडीओ व पीएचईडी विभाग उजियारपुर को उपलब्ध कराया गया था। जिसके बाद पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों ने मात्र 30 मीटर पाईप ही उपलब्ध कराया था।

जिसके कारण एक बार फिर नल जल का काम आधा अधूरा रह गया था। जिसके बाद उनलोगों ने इसकी जानकारी समाजसेवी राजू सहनी को दिया। लिखित जानकारी मिलते ही समाजसेवी राजू सहनी ने, तत्काल अपने निजि कोष से इस नल जल योजना को आम लोगों के लिए सुलभ बनाने के लिए नल जल योजना के पाईप लाईन व सभी घरों तक पहुंचने वाली पानी से जुड़े सभी सामानों की खरीदारी कर करीब 24 घंटों के अंदर नल जल योजना से वंचित सभी घरों तक पानी पहुंचा दिया।

इस दौरान स्थानीय लोगों का बताना था कि, जिस काम को विधायक-सांसद वर्षों बीत जाने के बाद भी नही करा पाते हैं, जिस काम को उजियारपुर बीडीओ और पीएचईडी विभाग के लोग आवेदन देने के तीन माह बीत जाने के बाद भी पुरा नही कर पाए। उस काम को स्थानीय समाजसेवी राजू सहनी ने 24 घंटों के अंदर पुरी करके एक मिसाल कायम किया है। नल जल योजना के पुरा हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने समाजसेवी राजू सहनी का धन्यवाद ज्ञापन भी किया। मौके पर सरपंच पति जयराम सहनी, वार्ड पंच सुखलाल, वार्ड सदस्य बटोरन सहनी, निर्धन सहनी, जयसिंह सहनी, मदन सहनी, नकुल सहनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

4 मिनट ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

39 मिनट ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

10 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

10 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

13 घंटे ago