Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में तीन दिवसीय किसान मेले की तैयारी हुई शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 15 से 17 फरवरी तक प्रस्तावित किसान मेला को लेकर तैयारी जोरो पर है। मेला का मुख्य विषय है जलवायु अनुकूल कृषि। किसान मेला की तैयारियों को लेकर कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय के मार्गदर्शन में निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ मयंक राय और जलवायु अनुकूल कृषि के प्राध्यापक डॉ.रत्नेश झा के नेतृत्व में 25 से ज्यादा कमिटी मेले की शत-प्रतिशत सफलता को लेकर कार्य में जुटी है।

इस संदर्भ में विवि के कुलपति डॉ.पीएस पांडेय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन देश-दुनिया की बड़ी समस्याओं में शामिल है। इससे निपटने के लिए किसानों और वैज्ञानिकों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि किसान मेला में विभिन्न राज्यों के डेढ़ सौ से ज्यादा स्टॉल और प्रदेशों के आने की संभावना है। निदेशक प्रसार शिक्षा ने कहा कि मेला को सफल बनाने को लेकर दिन रात युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।

इस वर्ष 25 हजार से अधिक किसानो के आने की संभावना है। किसान मेला में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद व विवि से जुड़े संस्थानो के अलावा उद्यानिकी, बीज, पेड़ पौधे, कृषि यंत्र समेत आधुनिक तकनीक व कृषि से जुड़े स्टॉल लगाये जा रहे हैं। डॉ.रत्नेश झा ने कहा कि मेला के लिए स्टालों की बुकिंग शुरू हो गई है। किसान मेला में किसानों के लिए नि:शुल्क भोजन और आवास की सुविधा विवि उपलब्ध करायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago