Samastipur

पटना में ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम लूटकांड से पहले गिरफ्तार हुए अपराधियों को रिमांड पर ले सकती है समस्तीपुर पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बेगूसराय पुलिस व एसटीएफ द्वारा समस्तीपुर जिले के दो कुख्यात अपराधी सहित कुल 13 अपराध कर्मियों को पटना में एक ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम लूट करने के लिए जाने से पहले गिरफ्तार किया गया है। इसमें गिरफ्तार दो अपराधी समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ के विनोदानंद झा के पुत्र मुरारी झा एवं विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर के रामलखन महतो के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है।

इन दोनों की ही निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के 11 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की एक बड़ी घटना को समय रहते विफल कर दिया था। अब समस्तीपुर पुलिस भी दोनों को रिमांड पर ले सकती है। गिरफ्तार मुरारी झा पर मुसरीघरारी थाने में बाइक छिनत‌ई समेत अन्य मामले भी दर्ज है। माना जा रहा है की समस्तीपुर पुलिस द्वारा रिमांड पर लिये जाने के बाद अन्य लूट के मामले का भी खुलासा हो सकेगा। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये दोनों आरोपित ने समस्तीपुर के कुख्यात सुभाष झा गिरोह से संलिप्त होने की बात स्वीकार किया है।

बता दें कि पहले बेगूसराय की बछवाड़ा थाने की पुलिस ने एनएच-28 पर वाहन जांच के दौरान बाइक सवार मुरारी झा और धीरज कुमार को गिरफ्तार किया था और उनके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली और एक मोबाइल बरामद किया था। वह डकैती से पहले पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्टल पार्क स्थित एक लॉज में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ इकट्ठा होने वाले थे। लेकिन पटना जाने के क्रम में नेशनल हाईवे पर दोनों हथियार के साथ पकड़े गये। उन्हीं दोनों की निशानदेही पर 11 अन्य अपराध कर्मी पटना से गिरफ्तार किये गये।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, एक मैगजीन, 15 गोली और तीन बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया था। सभी अपराधी पटना स्थित एक बड़े ब्रांड के ज्वेलरी शोरूम में डकैती की योजना में थे। लेकिन पुलिस ने समय रहते लूट की एक बड़ी घटना को विफल कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

7 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

9 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

9 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

18 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

21 घंटे ago