समस्तीपुर :- कुंभ में भगदड़ के बाद टोली से बिछड़ने के बाद समस्तीपुर पहुंची वृद्ध महिला को आरपीएफ कर्मियों ने घर पहुंचाया। वृद्ध महिला मुजफ्फरपुर जिला के पारु थाना के मुबारकपुर वार्ड नौ की निवासी थी। आरपीएफ इंडपेक्टर वेदप्रकाश ने बताया कि उक्त वृद्ध महिला पवन एक्सप्रेस से समस्तीपुर स्टेशन पहुंची थी। जिसकी ट्रेन की विकलांग बोगी में सवार जयनगर के यात्री बैजू पंडित ने कंट्रोल से जानकारी मिलने पर स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक लक्षमण सिंह और हवलदार रविकेश ने महिला को ट्रेन से उतारा।
पूछताछ में महिला स्पष्ट रूप से अपना पता नहीं बता पा रही थी। बाद में रविकेश वृद्ध महिला को मुजफ्फरपुर ले गए। जहां स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों से महिला की पहचान करायी। इस क्रम में एक ऑटो चालक ने उसकी पहचान करने के बाद पता बताया। तब आरपीएफ हवलदार महिला को घर ले जाकर पुत्र दिनेश कुमार सिंह के हवाले कर दिया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…