Samastipur

समस्तीपुर DEO से स्पस्टीकरण, यू-डायस प्लस पोर्टल पर आंकडों के प्रोग्रेशन व इंट्री कार्य में बरती गई शिथिलता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक योगेंद्र सिंह ने समीक्षोपरान्त यू-डायस प्लस पोर्टल पर ऑकडों के प्रोग्रेशन व इंट्री कार्य में शिथिलता बरतने पर डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता से स्पष्टीकरण पूछा है। मिली जानकारी के मुताबिक यू-डायस प्लस पोर्टल पर जिले के 41 विद्यालयों के 6852 छात्रों के ऑकडों के प्रोग्रेशन व इंट्री से जुड़े कार्यो को पूरा नहीं किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के 72 विद्यालयों को विभिन्न कारणों से मर्ज किया गया था। इसमें पढ़ने वाले बच्चे अपने मूल स्कूल की जगह अब दूसरे स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। जिन स्कूलों को मर्ज किया गया है, वे सभी भवनहीन है। ऐसे स्कूल किसी सामुदायिक भवन के परिसर या खुले आसमान के नीचे चल रहे थे। स्कूलों को मर्ज करने से छात्रों को भी फायदा मिला। इससे पढ़ाई के लिए प्रत्येक विषय के लिए शिक्षक मिले है और कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी हो गई।

इसके साथ ही धूप, बारिश से बच्चों को होने वाली समस्या से छुटकारा मिला। लेकिन आज भी यू-डायस प्लस पोर्टल पर इन विद्यालयों में नामांकित बच्चों का नाम दर्ज है। जिसे हटाने के लिए विभागीय कार्रवाई जारी है. यू-डायस प्लस एक शैक्षिक डेटा पोर्टल है। इसे भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने शुरू किया है। इस पोर्टल पर स्कूलों से जुड़ी जानकारी अपलोड की जाती है। इस डेटा का इस्तेमाल सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए नीतियां बनाने में करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago