Samastipur

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में मृत युवक का शव पहुंचा समस्तीपुर, परिजनों में कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ मिल्की वार्ड संख्या-13 में एक युवक अजय कुमार राय (30 वर्ष) का कर्नाटक से रविवार को शव पहुंचा। युवक का शव घर पर पहुंचते हीं परिजनों एवं ग्रामीणों में कोहराम मच गया। घर के दरवाजे पर पड़े शव को देखने वाले लोगों की आंख से आंसू टपक रहे थे। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा था।

इस संबंध में मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक कर्नाटक में राइस मिल में काम कर रहा था। युवक ने मिल में काम करने के बाद गुरुवार की शाम बाइक से डेरा लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घर में एक यहीं था जो कमा रहा था। अजय के ही कमाई से घर का भरण पोषण होता था। मृतक के घर पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : छठ मनाने मायके पहुंची महिला को लगी गोली, आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ घाट से लौट रहे दो दोस्तों की बिजली के पोल से टकराकर मौ’त; एक की 4 दिसंबर को होनी थी शादी, दूसरा जाने वाला था दुबई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…

1 दिन ago

पहले मैच में इतिहास रचने वाले कप्तान वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला दूसरा मौका? जानें क्यों नहीं खेल रहे दूसरा मैच

वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…

1 दिन ago

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

2 दिन ago

पूसा में 20 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, मिथिला की संस्कृति से होगा अतिथियों का स्वागत

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…

2 दिन ago

पत्नी की ह’*त्या के मामले में पति गिरफ्तार, बूढ़ी गंडक नदी में पत्थर से बंधा मिला था शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…

3 दिन ago