Samastipur

होली से पहले उत्पाद विभाग का शराब कारोबारियों पर बड़ा एक्शन, 6 दिनों के अंदर 15 गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : होली के मद्देनजर जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा शराब माफियाओं और तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीते छह दिनों में उत्पाद पुलिस के इस अभियान में अलग-अलग जगहों से अवैध देशी व विदेशी शराब के साथ कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें कुल 84 लाख रुपए मूल्य के विदेशी शराब बरामद किए गए है।

बता दें कि उत्पाद विभाग के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के तहत बीते 6 दिनों के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 15 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है जिसमें चार कारोबारी अभी भी फरार भी चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार शराब कारोबारियों में दस विदेशी शराब के साथ वहीं पांच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किए गये हैं।

इस पूरे अभियान को लेकर उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी का बताना है कि होली पर्व को देखते हुए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब कारोबारी के चिन्हित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं अवैध रूप से निर्माण हो रहे देशी शराब भट्टी को भी ध्वस्त किया जा रहा है। इसके अलावे जहां भी सूचना मिलती है विदेशी शराब के कारोबारी व तस्कर को पकड़ा जा रहा है।

इसके अलावे नेशनल हाईवे किनारे स्तिथ होटलों व ढाबों की भी निगरानी की जा रही है। इस दौरान छह दिनों के अंदर पंद्रह शराब कारोबारीयों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही कारोबारी के साथ कई वाहनों को भी जब्त किया गया है। 70 हजार लीटर महुआ शराब के साथ शराब बनाने के उपक्रम भी बरामद किया गया है।

बाइट :

होली पर्व को देखते हुए सघन अभियान चलाया जा रहा है। शराब कारोबारियों के चिन्हित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। बीते छह दिनों के अंदर पंद्रह शराब कारोबारीयों को अवैध शराब के साथ अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया है। यह अभियान अनवरत चलता रहता है।

– शैलेंद्र कुमार चौधरी, उत्पाद अधीक्षक, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

10 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

11 घंटे ago