Samastipur

घर में घुसकर गोली मार ह’त्या करने के मामले में रोसड़ा कोर्ट ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के एडीजे द्वितीय उमेश कुमार की कोर्ट ने बुधवार को हसनपुर थाना के राहुल हत्याकांड मामले में सजा की बिंदु पर सुनवाई पूरी करने के बाद तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। कोर्ट ने बिथान थाना क्षेत्र के बहोरबा निवासी दयाराम यादव के पुत्र रामधनी यादव, इसी थाना के भुईधर निवासी डिलन यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव तथा इसी गांव के उमेश यादव के पुत्र गुंजन यादव को भादवि 302/34 में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी है।

वहीं 25 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है। वहीं कोर्ट ने 27 आर्म्स एक्ट में भी सभी दोषियों को सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है तथा एक हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड की राशि अदा नहीं किये जाने पर छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सुनवाई के दौरान अभियोजन से एपीपी महेन्द्र यादव व बचाव पक्ष से अधिवक्ता विनोद सिंह ने अपना-अपना पक्ष रखा।

बता दें कि बीते 29 जनवरी को कोर्ट ने उक्त तीन आरोपियों को मामले में दोषी करार दिया था। एक सितम्बर 2020 की रात बदमाशों ने हसनपुर थाना क्षेत्र के बल्लहपुर निवासी राहुल कुमार को उसके घर में घुसकर गोली मार दी थी। जिसके बाद बेगूसराय में ईलाज के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में मृतक राहुल के भाई राजन कुमार के फर्द बयान पर हसनपुर थाना कांड सं 198/20 दर्ज किया गया था। जिसमें उक्त तीनों आरोपियों को आरोपित किया गया था।

मृतक के भाई ने कहा था कि घटना के दिन ही उक्त आरोपियों के साथ उनके चाचा का रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें आरोपियों ने जान मारने की धमकी दी थी। उसी रात करीब 10:45 बजे उक्त सभी आरोपी अपने साथियों के साथ हरवे-हथियार से लैश होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दिया। जब घर से निकलकर इनलोगों ने गाली-गलौज व फायरिंग किये जाने से मना किया तो आरोपियों ने राहुल को गोली मार दी। जिससे ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस द्वारा भी उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट समर्पित किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

7 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago