बिहार के बांका जिला में जिलेबिया पहाड़ के पास बोलबम के कांवड़ियों से भरी पिकअप पलट गई है. इस सड़क दुर्घटना में समस्तीपुर जिले के रहने वाले 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. वहीं सभी घायलों को मौके पर मौजदू स्थानीय लोगों ने बेलहर सीएससी में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा है. घटना सोमवार की सुबह 6 बजे की है, सभी लोग देवघर से पूजा करके अपने घर समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना उदयपुर गांव जा रहे थे. डॉक्टर ने घायलों में दो की गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया है. बाकी सभी श्रद्धालुओं का बेलहर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.
इस सड़क हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं. वहीं घायलों में राजकुमार साह, चांदी देवी, अभिनाश वर्मा, चानमुनि देवी, रामावती देवी, लखमनिया देवी, कमलेश राय, राजमती देवी, लीला देवी, कृष्ण कुमार, प्रेमचंद महतो और राजमनी देवी शामिल है. बेलहर थाना अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि यह घटना सुईया थाना क्षेत्र में हुई है. बेलहर पुलिस को सूचना मिली थी. जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बेलहर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…