Samastipur

बांका में कांवरियों से भरी पिकअप वैन पलटने से 12 घायल, देवघर से पूजा कर समस्तीपुर लौट रहे थे श्रद्धालु

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के बांका जिला में जिलेबिया पहाड़ के पास बोलबम के कांवड़ियों से भरी पिकअप पलट गई है. इस सड़क दुर्घटना में समस्तीपुर जिले के रहने वाले 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. वहीं सभी घायलों को मौके पर मौजदू स्थानीय लोगों ने बेलहर सीएससी में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा है.  घटना सोमवार की सुबह 6 बजे की है, सभी लोग देवघर से पूजा करके अपने घर समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना उदयपुर गांव जा रहे थे. डॉक्टर ने घायलों में दो की गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया है. बाकी सभी श्रद्धालुओं का बेलहर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.

इस सड़क हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं. वहीं घायलों में राजकुमार साह, चांदी देवी, अभिनाश वर्मा, चानमुनि देवी, रामावती देवी, लखमनिया देवी, कमलेश राय, राजमती देवी, लीला देवी, कृष्ण कुमार, प्रेमचंद महतो और राजमनी देवी शामिल है. बेलहर थाना अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि यह घटना सुईया थाना क्षेत्र में हुई है. बेलहर पुलिस को सूचना मिली थी. जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बेलहर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

8 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

8 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

9 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

10 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

20 घंटे ago