Samastipur

अल्युमिनियम फैक्ट्री विस्फोट मामला; फैक्ट्री बंद होने से कर्मियों के सामने परिवार चलाने का संकट बढ़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- पूसा प्रखंड के वैनी थाना के निकट स्थित अल्युमिनियम फैक्ट्री विस्फोट के बाद बंद पड़ा है। इसके बंद होने से कई परिवारो की रोजी-रोटी छिन गई। मौजूद लोगों की मानें तो वर्षो पूर्व इसमें सैंकड़ो लोग कार्य करते थे। जिसमें काफी लोग आसपास के पंचायतों के शामिल थे। लेकिन बदलते समय के साथ ही कार्यरत कर्मियों की संख्या भी घटती गई। वर्तमान में भी करीब 35 लोग कार्यरत बताये गये हैं। इसमें 15 महिलाएं भी बताई गई है। जो निर्मित सामानों की साफ-सफाई समेत अन्य कार्य करते थे। ऐसे लोग इसकी कमाई से परिवार के भरण पोषण में सहयोग मिल जाता था।

इसके अलावा अन्य 20 लोग कार्य करते थे। जो अल्युमीनियम की गलाई से लेकर निर्माण व अन्य कार्य करते थे। इसमें कई प्रतिदिन के हिसाब से तो कई फिक्स मानदेय पर कार्य करते थे। इसमें कई दूसरे प्रदेश व जिले के भी कर्मी कार्यरत थे। जिनके परिवारो का भरण-पोषण इसी फैक्ट्री पर निर्भर था। इसके बंद होने से एैसे परिवारो के सामने आर्थिक संकट की समस्या गहराने लगी है।

मौके पर मौजूद पूसा प्रखंड के मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत के राजेन्द्र पोदर की मानें तो करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने इस फैक्ट्री में काम छोड़ दिया था। अगर वे रहते तो शायद इस घटना के वे भी शिकार हो जाते। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें 9 हजार रूप्ये मासिक के अलावा ओवरटाईम की आमदनी भी मिल जाती थी।

कारखाना निरीक्षक मनोज कुमार से मोबाईल पर संपर्क कर घटना के कारणों व अबतक की कारवाई के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया। उन्होंने कुछ भी बतानें से इंकार कर दिया। अधिकारी ने जानकारी के लिए आरटीआई का सहारा लेने को कहा। इधर श्रम अधीक्षक संजय कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी के लिए कारखाना निरीक्षक से संपर्क करने के लिए कह कर टाल गये। लोगों की मानें तो अगर सब कुछ सही था। तो बताने से अधिकारियों को परहेज क्यों कर रहे है। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो इसके पीछे बड़ा खेल होने की आशंका लोग जता रहे हैं।

तीन हफ्ते बाद भी पीड़ित परिवार लाभ से वंचित :

एल्युमीनियम फैक्ट्री में बीते महीने हुए विस्फोट मामले में पीड़ीत परिवार अब भी लाभ से वंचित है। इधर विभागीय अधिकारी भी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।15 जनवरी को एल्युमीनियम फैक्ट्री में अचानक हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत एवं दो लोग गंभीर रूप् से जख्मी हो गये थे। घटना के बाद ईलाजरत पश्चिम बंगाल के राज बल्लभ भगत ड्यूटी पर एवं पूसा दिगम्बड़ा (मोहम्मदपुर कोआरी) के पवन कुमार सिंह अपने घर लौट गये है। लेकिन घटना में शामिल दरभंगा के संजय उर्फ जगरनाथ मुखर्जी, करजा मुजफ्फरपुर के चंदेश्वर राय, वैशाली किशनपुर के जतिन ललित कुमार एवं वैशाली कबीरचक के ज्योति साह की मौत हो गई।

मृतक चंदेश्वर राय के पुत्र बिट्टू कुमार ने बताया कि अब तक उन्हें किसी भी तरह की न सरकारी सहायता मिली और न ही फैक्ट्री मालिक की ओर से। बिट्टू कुमार की मानें तो किसी भी मृतक के परिजन को अबतक कोई भी लाभ नहीं मिल सका है। वे लोग काफी गरीब हैं और पिता की कमाई पर ही घर आश्रित थे। उन्होंने बताया कि इसको लेकर जरूरी कागजात संबंधित अधिकारी को पहुंचा दिया गया है। बहरहाल घटना के करीब 3 हफ्ते बाद भी लाभ नहीं मिलने से मृतक के परिजन रोष में हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

15 मिनट ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

54 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

24 घंटे ago