श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल समस्तीपुर में मनाई गयी पहली वर्षगांठ
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में बुधवार को धूमधाम से पहली वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान कॉलेज के चिकित्सकों एवं अतिथियों ने केक काटकर वर्षगांठ मनाया। वर्षगांठ समारोह करते हुए अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जी सी कर्ण ने कहा कि श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की स्थापना का एक साल पूरा हुआ है। आज यह अस्पताल सही तरीके से संचालित हो रहा है। इस काॅलेज सह अस्पताल के सही तरीके से संचालित होने के लिए सभी चिकित्सकों एवं कर्मियों की अहम भूमिका है। वहीं इस काॅलेज सह अस्पताल की स्थापना के एक साल पूरा होने पर यहां के ग्रामीणों में भी हर्ष काफी देखा जा रहा है।

