समस्तीपुर :- वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई की आरंभ करने के लिए प्रधानाचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा के आवेदन पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी द्वारा गठित दल ने भौतिक सत्यापन के लिए महाविद्यालय का निरीक्षण किया। महाविद्यालय निरीक्षक (कला एवं वाणिज्य) प्रो. ए के मेहता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने महाविद्यालय में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, गृह विज्ञान, संगीत, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र विषय में पीजी पढ़ाई की संभावना पर प्रधानाचार्या और शिक्षकों से बातचीत की। निरीक्षक दल ने वर्ग कमरा और पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया।
प्रधानाचार्या प्रो. सिन्हा ने टीम को बताया कि वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर लड़कियों का जिला का एकमात्र कॉलेज है जहां मात्र लड़कियां स्नातक की पढ़ाई करती है, लेकिन पीजी नही रहने से बहुत सारी लड़कियां पीजी नही कर पाती है। छात्राओं और अभिभावकों की लंबे समय से मांग रही है कि वीमेंस कॉलेज में पीजी की पढ़ाई हो। टीम ने महाविद्यालय के प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया है और आश्वस्त किया है कि टीम की रिपोर्ट सकारात्मक रहेगी। माननीय कुलपति महोदय चीजों को सकारात्मक देखने में विश्वास करते है। प्रो पी. सी. मिश्रा, प्रो. उमेश कुमार, प्रो. एच. के. सिंह, प्रो. अरुण कुमार सिंह ने भी संबंधित जानकारी ली।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…