समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक चलेगी पछुआ हवा, कनकनी और तेज होने की है संभावना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान औसतन 6 से 8 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 5 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 एवं दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बिहार के एवं तराई के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में ठंड बढ़ने की संभावना है। सुबह में मध्यम कुहासा रह सकता है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150