Samastipur

समस्तीपुर में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार; 3 साल से चल रहा था फरार, टॉप-10 अपराधी की सूची में नाम शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना की पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल रितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। रितेश कुमार पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह वारिसनगर थाना क्षेत्र में दो बड़ी लूट की घटनाओं में शामिल था।

सदर डीएसपी विजय महतो ने बताया कि रितेश कुमार पर 9 नवंबर 2022 को सीएसपी संचालक शशिकांत कुमार को गोली मारकर 50 हजार रुपए लूटने और दो दिन बाद 11 नवंबर 2022 को एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 86 हजार रुपये की लूट करने का आरोप था।

इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने इलाके में आ चुका है, जिसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि रितेश कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चक बेगमपुर गांव के शिव चंद्र पासवान का पुत्र बतलाया गया है। अब गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

11 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

11 घंटे ago