Samastipur

समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र IIT खड़गपुर के लिए हुए रवाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर के छात्रों का एक समूह गुरुवार को विभिन्न प्रोजेक्ट्स जैसे आरसी प्लेन, रोबो वॉर, सैंडरोवर, स्टार्टअप प्लान और ओवरनाइट के साथ आईआईटी खड़गपुर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें तकनीकी क्षेत्र में नई दिशाओं की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया और अपने अनुभव साझा किए।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं टेक्निकल क्लब के इंचार्ज कुमार सागर और उनके कोऑर्डिनेटर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुमार सागर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “ऐसे कार्यक्रमों में हमें और अधिक हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने छात्रों को उनकी प्रतिभा प्रदर्शित करने में शुभकामनाएं दी। इस प्रकार राजकीय अभियंता महाविद्यालय समस्तीपुर के छात्र-छात्राएं अपनी क्षमताओं को एक नए मंच पर प्रदर्शित करने के लिए तत्पर हैं, और उनकी मेहनत और समर्पण उन्हें नए अवसरों की ओर ले जाने में मदद करेगा। यह टेक फेस्ट 3 दिनों का होगा, जो 17, 18 और 19 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन छात्रों के लिए न केवल एक प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि उनके लिए सीखने और विकसित होने का एक अनूठा अवसर भी है। आईआईटी खड़गपुर में आयोजित होने वाले इस टेक फेस्ट का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी नवाचारों और उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करना है। महाविद्यालय समस्तीपुर के छात्रों की मेहनत और उत्साह निश्चित रूप से उन्हें इस नए अनुभव से लाभान्वित करेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

11 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

11 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

16 घंटे ago