Samastipur

समस्तीपुर में बॉयलर ब्लास्ट हादसे मामले में 2 और मजदूरों की मौ’त, 4 पर पहुंची मृतकों की संख्या

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वैनी में एल्यूमीनियम फैक्ट्री बॉयलर ब्लास्ट हादसे में गुरुवार को इलाज के दौरान दो और मजदूरों की मौत हो गई है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गयी। मृतक दोनों मजदूरों का इलाज डीएमसीएच दरभंगा में चल रहा था। दोनों मृतकों की पहचान वैशाली निवासी जतीन ललित और वैशाली निवासी ही ज्योति साह के रूप में हुई है। इससे पहले दो और मजदूरों की मौत बुधवार को हादसे के वक्त हो गई थी। जिनकी पहचान दरभंगा के संजय उर्फ जगन्नाथ मुखर्जी व मुजफ्फरपुर के चंदेश्वर राय के रूप में की गई।

वहीं, दो घायलों में पश्चिम बंगाल के राजबल्लभ भगत व समस्तीपुर के वैनी दिगंबरा निवासी पवन कुमार सिंह के रूप में की गई हैं, जिनका समस्तीपुर सदर अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है। घटना के बाद फैक्ट्री के मालिक मुजफ्फरपुर निवासी दिलीप सिंह और मैनेजर सहित अन्य कर्मी फरार हैं। पूसा प्रखंड की सीओ पल्लवी के बयान पर मालिक और मैनेजर पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला की फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी, इसलिए इसकी नियमित जांच नहीं हो रही थी।

पुलिस जांच में पता चला कि समस्तीपुर जिले के उद्योग और श्रम विभाग में कोई रिकॉर्ड फैक्ट्री का नहीं है। फैक्ट्री इंस्पेक्टर को भी फैक्ट्री के बारे में नहीं पता है। हालांकि बताया गया कि 1960 में फैक्ट्री की स्थापना पूसा खादी ग्राम उद्योग की ओर से की गई थी। करीब 10 साल तक फैक्ट्री चली, बाद में खादी ग्राम उद्योग ने फैक्ट्री को नीलाम कर दिया। इसके बाद फैक्ट्री के करीब 10 मालिक बदले। अभी मालिक दिलीप सिंह है, पर उनके बारे में कोई नहीं जानता। मजदूर भी खुलकर नहीं बोल रहे।

ऐसे में सवाल उठता है कि अवैध फैक्ट्री में 50 से अधिक लोग किस आधार पर काम कर रहे थे। फैक्ट्री का संचालन मुख्य सड़क किनारे कैसे हो रहा था। अब श्रम, उद्योग विभाग के कर्मी सहित फैक्ट्री इंस्पेक्टर जांच के घेरे में हैं। इधर समस्तीपुर एएसपी संजय पांडे ने बताया कि इस मामले में पूसा की सीओ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फैक्ट्री मालिक और मैनेजर के बारे में पता लगाया जा रहा है। चार मजदूरों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

19 मिनट ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

35 मिनट ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

55 मिनट ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

1 घंटा ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

4 घंटे ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

6 घंटे ago