Samastipur

समस्तीपुर: समाजसेवी राजू सहनी ने लगातार चार दिनों तक अभियान चलाकर हजारों लोगों के बीच कंबल का किया वितरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समाजसेवी राजू सहनी ने जिले भर में हजारों असहायों के बीच कम्बल का वितरण किया है। इसको लेकर उनकी टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चार दिनों तक अभियान चलाकर आम लोगों के बीच कम्बल वितरण का शिविर लगाया। राजू सहनी ने चार दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर जिला मुख्यालय सहित उजियारपुर प्रखंड के दर्जनों गांव में घूम- घूमकर के हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने उजियारपुर प्रखंड के रायपुर, भगवानपुर कमला, उजियारपुर, परोरिया, चांदचौर करिहारा, निकसपुर, लखनीपुर महेशपट्टी, गावपुर, सातनपुर, पतैली पश्चिमी, पतैली पूर्वी, रामचंद्रपुर अंधैल व बेलारी सहित करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों में शिविर लगाकर कंबल का वितरण किया।

इस दौरान समस्तीपुर में रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव व सड़क किनारे रहने वाले सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों के बीच भी राजू सहनी ने कंबल का वितरण किया। लोगों का कहना था कि इतनी सर्द रात में रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव तथा मंदिर के आसपास गरीब, निर्धन व असहायों की सुधि लेना मात्र ही सबसे बड़े पुण्य का काम है। कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने कहा कि गरीबों व असहायों की मदद करना उनकी अब दिनचर्या में शामिल हो गया है। वह पिछले कई सालों से प्रत्येक वर्ष सार्वजनिक स्थलों पर घूम-घूम कर जरूरतमंद गरीब व निर्धन लोगों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करके मैं अपने आप को बड़ा भाग्यशाली समझता हूं। इन दिनों सर्दी अपने चरम पर है। लोगों को सर्दी से निपटने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर गरीब एवं निःशहाय लोगों की जिंदगी काफी कष्ट में गुजरती है। ना तो इनके पास प्रयाप्त संसाधन होता है और ना ही जिला प्रशासन अलाव की पूरी व्यवस्था कर रही है। इसलिए जहां तक सम्भव हो रहा है गरीबों की सेवा कर रहा हूं।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

2 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

3 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

3 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

6 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

7 घंटे ago