समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

जरूरतमंदों और असहायों के बीच किया कंबल का वितरण

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- ठंड के प्रचंड प्रकोप को देखते हुए चार दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर उजियारपुर प्रखण्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल पहुंचाना हमारा लक्ष्य था जो हमने किया। हमारा उद्देश्य सिर्फ जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। उक्त बातें समाजसेवी राजू सहनी ने चार दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम के चौथे दिन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कही।

IMG 20230604 105636 460

उन्होंने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के सच्चे हिमायती और जननेता थे। इसलिए उनके 101वीं जयंती के अवसर पर मैने उन्हें नमन करते हुए यह कार्यक्रम आरंभ किया है। श्री सहनी ने कहा कि इन चार दिनों में 50 हजार से अधिक लोगों को कंबल प्रदान किया। जिसमें दिन में शिविर लगा कर कंबल वितरण किया गया और रात में दलसिंहसराय, उजियारपुर व समस्तीपुर रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में, सड़क किनारे, रैन बसेरों में या खुले आसमान के नीचे, ठिठुरते लोगों को कंबल दिया गया।

IMG 20250125 WA0063

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240904 WA0139

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150