समस्तीपुर :- राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के पूर्ववर्ती कैडेट द्वारा नि:स्वार्थ सेवा भाव से संचालित सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ द्वारा इस कड़ाके की ठंड में शहर के माधुरी चौक स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे रह रहे लगभग चालिस परिवारों के बीच ‘द उम्मीद ब्लैंकेट’ डिसटीब्यूशन ड्राइव के पांचवें चरण में टीम द उम्मीद गर्ल्स विंग्स के सदस्य अर्चिता यादव के माध्यम से कम्बल वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस ठंड में फुटपाथ, खुली आसमान, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग के जीवन में ‘द उम्मीद’ उम्मीद की एक नई किरण बनी।
‘द उम्मीद’ के सचिव नवनीत कुमार ने बताया कि हमारे टीम द्वारा लगातार चिन्हित कर हर उस जरूरतमंद और असहाय लोगों को कम्बल के साथ उन्हें गर्म कपड़ा वितरण किया जा रहा है, जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है। द उम्मीद के उपाध्यक्ष आदेश कुमार बताया कि द उम्मीद सेे जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय-समय पर द उम्मीद द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है। असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। टीम से जुड़े उन सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जो इस कार्य में अपना सहयोग और साथ दे रहे हैं।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…