Samastipur

समस्तीपुर: Google पर JOB सर्च करने के बाद युवती के साथ ठगी, 2 लाख 13 हजार 800 रुपये का लगा चूना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गूगल सर्च इंजान पर नौकरी ढूंढना एक युवती को भारी पर गया। इसको लेकर ताजपुर के कस्बे आहार गांधी चौक निवासी युवती ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित युवती ने बताया है कि ठगों ने अलग-अलग किस्तों में उससे 2 लाख 13 हजार 800 रुपये ठग लिये। मामले को लेकर युवती का बताना है कि वह अक्सर गूगल पर जॉब सर्च किया करती थी। इसी दौरान उसके फोन पर एक मैसेज आया जिसमें उसे नौकरी के लिए रिज्यूम भेजने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे रजिस्ट्रेशन के लिए 999 रुपए की मांग की गई।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद उसे बताया गया कि नौकरी के उसका डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है। अब इंटरव्यू के लिए उसे कॉल आएगा। इसके बाद नीरज राठौर नामक युवक के द्वारा इंटरव्यू हो जाने के बाद तेजस्वी राज नामक युवक ने फोनकर बधाई देते हुए उससे 56 हजार 751 रुपए की मांग की गई।

धीरे-धीरे करके युवती से कुल 2 लाख 13 हजार 800 रुपये की ठगी कर ली गयी। इसके बाद युवती को ज्वाइनिंग के लिए बुलाकर ठगों ने अपना फोन बंद कर लिया। लगातार फोन करने के बावजूद फोन बंद आने पर युवती को ठगी का ऐहसास हुआ तो उसने समस्तीपुर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर साइबर थानाध्यक्ष का बताना है की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

7 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

7 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

8 घंटे ago