Samastipur

छात्रों के अपार आईडी कार्ड बनाने में समस्तीपुर जिला की स्थिति निराशाजनक, 10 प्रखंडों के BEO से शोकॉज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : अपार आइडी बनाने में शिथिलता बरतने पर समस्तीपुर जिले के 10 प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शोकॉज पूछा गया है। जिन प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शोकॉज पूछा गया है, उसमें समस्तीपुर, कल्याणपुर, उजियारपुर, हसनपुर, सरायरंजन, रोसड़ा, पटोरी, मोरवा, विद्यापतिनगर व सिंघिया प्रखंड शामिल हैं। बीईओ, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, लेखा सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर व डाटा इंट्री ऑपरेटर को 7 जनवरी तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में निर्धारित तिथि के बाद प्रत्येक दिन कार्य पूर्ण होने की तिथि तक वेतन कटौती भी की जाएगी।

इधर सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मानवेन्द्र कुमार राय ने बताया कि सरकारी विद्यालयों द्वारा इस कार्य में प्रगति लाने हेतु सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आदेशित किया गया है। छात्रों का अपार आईडी कार्ड बनाने में जिला की स्थिति निराशाजनक है। इसमें हेडमास्टर के साथ साथ अभिभावकों की भी उदासीनता प्रमुख कारण है। वहीं एचएम का कहना है कि सर्वर की गड़बड़ी और नेट स्लो होने की वजह से भी बच्चों का अपार आईडी बनाने में परेशानी हो रही है। इसे लेकर शिक्षक काफी परेशान हैं। बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने सभी बच्चों को वन नेशन वन आईडी के तहत ‘अपार आईडी कार्ड’ अनिवार्य किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago