समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना की पुलिस ने भटौरा पंचायत के पुंरदाही गांव के वार्ड संख्या-2 में बुधवार को कमरें से एक 25 वर्षीय विवाहित महिला का शव बरामद किया है। कमरे से महिला का शव मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान थाना क्षेत्र के पुरदाही गांव के वार्ड संख्याा-2 निवासी नीतीश कुमार की पत्नी अनु कुमारी 25 के रूप में की गयी है।
लोगों ने बताया कि मृतक महिला का पति प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। विगत चार महीना से वह घर पर ही रह रहा था। तीन वर्ष पूर्व महिला का शादी नीतीश कुमार से हुआ था, तब से ही परिवार में अक्सर कलह होती थी। महिला की एक-दो वर्ष की बच्ची भी थी। इधर लड़की के पिता वैजनाथ मंडल ने बताया कि लड़का और उसकी मां ने मिलकर मेरी बेटी का हत्या कर दिया है। 3 लाख 50 हजार रुपया तिलक दिए हुए थे। शादी के बाद दहेज का 30 हजार रूपया बचा हुआ था।
लड़का का घर नहीं था जिस कारण फर्नीचर का सामान नहीं दिए थे। जिसको लेकर मेरी बेटी को प्रताड़ित करता था। दहेज के पैसा के कारण मेरी बेटी की हत्या कर दी गयी है। इधर हथौड़ी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुखराम सिंह ने बताया कि महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या है इसकी जानकारी हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…