समस्तीपुर :- प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक उर्मिला कुमारी ने शिक्षा भवन पहुंच संभागीय समीक्षा कर डीईओ-डीपीओ को दिशा-निर्देश दिए। प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक ने बताया कि शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही ससमय भुगतान करने की भी नसीहत दी गयी है। जिले में हो रहे निर्माण कार्य संतोषजनक है। सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक आधारभूत संरचना का विकास किया जाएगा।
नये शैक्षणिक सत्र से पहले जिले के प्रारंभिक और माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त वर्गकक्ष, जर्जर भवनों का जीर्णोद्धार समेत आवश्यक आधारभूत संरचना तथा चहारदीवारी के निर्माण सुनिश्चित होगा। अप्रैल से शुरू हो रहे शैक्षणिक सत्र के पहले सप्ताह में सभी सरकारी विद्यालयों में पहली से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक किट मिलेगी।
जिले के विभिन्न विद्यालयों में एलियो यानी स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल द्वारा निर्माण कराये जा रहे शौचालय की जांच व मॉनिटरिंग का कार्य शिक्षा विभाग के अधिकारी करेंगे। निर्माण हो रहे शौचालय की जांच कर शिक्षा विभाग के अधिकारी विभाग को रिपोर्ट देंगे व रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अधिकारियों द्वारा की जायेगी।
शौचालय निर्माण की जांच के लिए प्रखंड स्तर पर तैनात प्रखंड साधन सेवी व प्रखंड परियोजना प्रबंधक को जिम्मेदारी दी गयी है। इस दौरान बीईपी के जेई के साथ भी बैठक कर अपनी व्यवस्था से उप निदेशक अवगत हुए। मौके पर डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय, डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम मौजूद थे।
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…
समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…