Samastipur

दिवंगत ज्ञानरंजन कुशवाहा व गणेश सहनी के परिजनों से मिलकर समाजसेवी राजू सहनी ने उपलब्ध कराया 6 माह का राशन सामग्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी समाजसेवी राजू सहनी ने लगुनियां रघुकंठ भिड़ी टोल गांव पहुंच दिवंगत समाजसेवी ज्ञानरंजन कुमार कुशवाहा के परिवार से मुलाकात किया तथा उनका हालचाल जाना। इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने दिवगंत ज्ञानरंजन कुमार कुशवाहा के परिजनों को करीब 6 माह का राशन-किरासन का सामान उपलब्ध कराया। जिसमें 10 बोरा चावल, 1 बोरा दाल, 1 बोरा आंटा, 1 बोरा नमक, 2 बोरा आलू, तेल-मसाला आदि सामान था।

इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने बताया कि, वह किसी दूसरे कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान उनके पत्रकार मित्र ने बताया कि, उनके एक मित्र थे जिनकी अचानक मौत हो गयी है। जिनके घर की माली हालत काफी खराब है और पैसे की कमी के कारण ही सही ढंग से इलाज नहीं हो पाया जिस कारण उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद तत्काल वह दिवंगत ज्ञानरंजन कुशवाहा के घर पहुंचे, और उनसे जो कुछ भी तत्काल समझ में आया, उन्होंने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है, और आने वाले दिनों में भी वह इस परिवार के साथ रहेंगे।

ज्ञानरंजन कुमार कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात करने के बाद राजू सहनी अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव पहुंचे। जहां उन्होंने डढ़िया गांव निवासी स्व. गणेश सहनी के पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया तथा उनका हालचाल जाना, साथ ही स्व. गणेश सहनी के पत्नी को नकद राशि देकर एक बार फिर सहायता किया है। आपको बता दें कि, जिस समय अपराधियों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर में ई-रिक्शा चालक गणेश सहनी की गोली मारकर हत्या की थी, उसके बाद सबसे पहले राजू सहनी के प्रतिनिधिमंडल के करीब आधा दर्जन सदस्य मृतक के परिजन से मिलने डढ़िया गांव स्थित उनके घर पहुंचे थे।

जहां उन्होंने स्व. गणेश सहनी के परिजनों को भी करीब 6 माह का राशन-किरासन का सामान, तथा नकद राशि भी उपलब्ध कराया था। इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने आने वाले दिनों में भी पिड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने की बात कही। मौके पर वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, नकुल साहनी, सुजित कुमार,बैजनाथ सहनी, सुरेश सहनी, राम श्रेष्ट सहनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

10 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

10 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

11 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

13 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

17 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

22 घंटे ago