Samastipur

‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता’ अभियान कार्यक्रम के तहत ट्रैफिक नियम का पालन करने की दी गई नसीहत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : मेरा युवा भारत भारत व युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं ट्रैफिक थाना के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान कार्यक्रम नगर थाना के समीप चलाया गया। जिसमें ट्रैफिक थाना के एसएचओ सुनीलकांत, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अमित कुमार, नमामि गंगे के डीपीओ नीरजेश कुमार, एनजीओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू द्वारा संयुक्त रूप से सड़क पर चल रहे दो पहिया एवं चार पहिया वाहन को रोकर हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले यात्री को गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने,

दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने, मोटर साइकिल पर दो से अधिक लोग नहीं बैठने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने का आग्रह किया। साथ ही यात्रियों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात नियमों का शपथ दिलाया। थानाध्यक्ष सुनीलकांत ने बताया सड़क सुरक्षा से जुड़ा यह अभियान 17 जनवरी से 23 जनवरी तक चलेगा। माय भारत वालंटियर द्वारा जन जन का ये नारा है, सड़क सुरक्षा नियम को अपनाना है, इत्यादि का नारा लगाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

9 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

9 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

10 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

14 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

16 घंटे ago