Samastipur

रोसड़ा में संदिग्ध स्थिति में एक फाइनेंस कर्मी की मौ’त व दो गंभीर रूप से बीमार, परिजन हत्या किये जाने का लगा रहे आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर में संदिग्ध स्थिति में एक फाइनेंसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे है। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान सहरसा जिला के हेमपुर धर्मपुर गांव के उमेश प्रसाद सिंह के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई। वहीं दोनों बीमार युवक की पहचान सुबोध कुमार और रूपक कुमार के रूप में हुई है। जिनका इलाज दरभंगा के निजी अस्पताल में जारी है।

घटना के संबंध में मृतक के भाई का बताना है कि बीती देर रात उसके भाई के साथी के द्वारा उसकी तबीयत बिगड़ने की ख़बर मिली। साथियों के द्वारा इलाज के लिए उसे रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनलोगों के अस्पताल पहुंचने के पहले तक मृतक के सभी साथी फोन उठा रहे थे लेकिन बाद में फोन रिसीव करना बंद कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बैंक कर्मियों के द्वारा ही साजिश के तहत उसके भाई की हत्या कर दी गई है। वहीं फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक जय शंकर प्रसाद सिंह का बताना है कि नए साल के मौके पर कुछ कर्मियों के द्वारा पार्टी की गई थी। उस पार्टी में किसी तरल पदार्थ अथव कथित जहरीली शराब का सेवन करने के बाद तीन की तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें एक की मौत हो गई है। जबकि दो लोगों का दरभंगा के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

2 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

4 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

4 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

4 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

5 घंटे ago