समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा प्रखंड के मोहिउद्दीननगर उर्फ रोसड़ा पश्चिम पैक्स से अनिल कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतगणना कक्ष से बाहर निकलते ही विजयी प्रत्याशी अनिल कुमार के समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। बता दें कि अनिल कुमार किसान नेता भी है और सीपीआई रोसड़ा के अंचल मंत्री भी है। इधर, जीत की घोषणा के बाद आरओ सह बीडीओ राकेश कुमार के द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
चुनाव व मतगणना की प्रक्रिया चुनाव प्रेक्षक कार्यपालक अभियंता योजना विभाग नीरज कुमार सिंह की देखरेख में की गयी। वहीं अनिल कुमार की जीत पर पूर्व सरपंच सुनील कुमार, डॉ. अजीत कुमार, वर्तमान मुखिया प्रवीण कुमार, सीपीआई जिला सचिव कामरेड सुरेंद्र कुमार (मुन्ना), बिट्टू कुमार सिंह, सरोज कुमार महतो, पिंटू कुमार, सियाराम महतो एवं अन्य ग्रामीणों ने जीत की बधाई दी है।
समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…
बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…
समस्तीपुर : देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही साइबर ठगी की राशि बिहार में…
समस्तीपुर : जिले में लोगों की जेब पर रोजाना साइबर ठगों का हमला हो रहा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…