समस्तीपुर जंक्शन पर पूर्व रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा के स्मारक स्थल पर 50वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधन में पूर्व रेलमंत्री स्व. ललित नारायण मिश्रा की 50वीं पुण्य तिथि समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म स्थित उनके स्मारक स्थल पर मनाई गयी। इस अवसर पर उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी तथा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया तथा संचालन स्व. ललित मिश्रा स्मारक समिति के संयोजक अंजनी कुमार मिश्रा ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने बिहार के विकास में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उन्होंने कहा कि ललित बाबू ने मिथिला पेंटिंग को देश विदेश में ख्याति दिलाई।
इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावे जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, रंजन शर्मा, महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज, कन्हैया कुमार, भुवनेश्वर राम, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, फिरोज़ अंसारी, विश्वनाथ सिंह हजारी, कृष्णा कुमार, सूरज राम, परमानंद मिश्र, बच्चा बाबू गिरी, विनोद कुमार कुशवाहा, सुबोध कुमार, अरुण कुमार झा, सुशील कुमार राय, मो. ऐनुल, राम विनोद पासवान आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

