Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल के इस स्टेशन पर 1.75 करोड़ का जुर्माना, 15 दिन में जमा करने का आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा रेलवे स्टेशन को बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड पटना द्वारा 1 करोड़ 61 लाख 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह जुर्माना स्टेशन के सीवरेज पानी से हराही और दिग्घी तालाबों में हो रहे प्रदूषण और पर्यावरणीय नुकसान के कारण लगाया गया. बोर्ड ने 15 दिनों के अंदर जुर्माना राशि जमा करने का आदेश दिया है, और इसे लेकर लीगल नोटिस भी भेजा है.

इस मामले में न्यायालय ने बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को दरभंगा रेलवे स्टेशन के सीवरेज पानी के प्रभाव से हुए नुकसान का आंकलन करने का आदेश दिया था. 1 अगस्त 2024 को दिए गए इस आदेश के बाद बोर्ड ने पर्यावरणीय नुकसान का मूल्यांकन किया और रिपोर्ट 19 सितंबर 2024 को न्यायालय में प्रस्तुत की. इसके बाद बोर्ड ने जुर्माने की राशि तय की और समस्तीपुर रेलवे के डीआरएम से अनापत्ति पत्र की मांग की. जब रेलवे से कोई जवाब नहीं आया, तब बोर्ड ने 20 जनवरी 2025 को जुर्माना वसूलने के लिए नोटिस भेजा.

दरभंगा के तीन प्रमुख तालाबों के ऊपर अतिक्रमण और गंदे पानी का गिरना एक बड़ा मुद्दा बन गया है. न्यायालय ने इस मामले में 8 दिसंबर 2022 को एक जांच समिति का गठन किया, जिसमें दरभंगा के डीएम, नगर आयुक्त, समस्तीपुर डीआरएम, बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और पर्यावरण विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे. इस समिति ने 21 जनवरी 2023 को इन तालाबों का निरीक्षण किया, और पाया कि इन तालाबों के ऊपर अतिक्रमण हो रहा था. इसके अलावा, नगर निगम क्षेत्र से घरेलू और होटल के सीवरेज पानी के अलावा रेलवे स्टेशन का गंदा पानी इन तालाबों में गिर रहा था.

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

6 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

6 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

7 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

8 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

18 घंटे ago