Samastipur

समस्तीपुर: अल्युमुनियम फैक्ट्री में विस्फोट मामले में मालिक व मैनेजर पर सीओ ने दर्ज करायी FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वैनी में अल्युमुनियम फैक्ट्री में विस्फोट मामले में पूसा की सीओ पल्लवी कुमारी ने वैनी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें फैक्ट्री के मालिक व मैनेजर को नामजद किया गया है। इस संबंध में वैनी थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि सीओ ने प्राथमिकी के लिए जो आवेदन दिया है उसमें हादसे के लिए फैक्ट्री के मालिक व मैनेजर को जिम्मेवार ठहराया गया है।

आवेदन में कहा गया है कि मानक की अनदेखी करने के साथ लापरवाही के साथ फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। जिससे यह हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के समय मैनेजर व दो अन्य कर्मी फैक्ट्री में मौजूद थे। हालांकि हादसे की सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने से पूर्व सभी फरार हो गये। उन्होंने बताया कि सभी के ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर ली गयी है।

वैनी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतको में मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना निवासी योगेन्द्र प्रसाद के पुत्र चन्देश्वर प्रसाद (45) एवं दरभंगा के संजय कुमार शामिल हैं। वहीं घायलों में पवन कुमार, दरभंगा के ललित कुमार व ज्योति कुमार एवं चंडीतारा के राजवल्लभ भगत शामिल हैं। इसमें से ललित कुमार व ज्योति कुमार की चिंताजनक हालत देखते हुए दरभंगा रेफर किया गया है।

हादसे ने कई परिवारों की कमर तोड़ दी :

कई दशक से पूसा क्षेत्र में लोगों के रोजगार का पर्याय बना अल्युमुनियम फैक्ट्री बुधवार को कार्यरत कर्मियों के लिए मौत का मंजर दिखाने वाला साबित हुआ। हादसे ने कई परिवारो की कमर भी तोड़ दी। ईंट-चदरो से बने भवन में वर्षो से अल्युमुनियम का बर्तन बनाने के लिए यह फैक्ट्री जाना जाता था। लोगों की मानें तो फैक्ट्री चारों तरफ से बंद होने के कारण आम लोगों को इससे कोई खास मतलब नहीं रहता था। अंदर की व्यवस्था से भी लोग अनजान थे। अचानक फैक्ट्री के ब्यालर का फटना कई सवालो को जन्म दे रहा है। लोगों की माने तो फैक्ट्री में विस्फोट की आवाज पूसा के वैनी, दिगम्बड़ा, कोआरी, खैरी आदि गांव तक पहुंची। जिससे कुछ देर में ही हजारो की भीड़ मौके पर पहुंच गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

24 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago