Samastipur

समस्तीपुर में पिता-पुत्र का रिश्ता तार-तार; बेटे ने भीषण ठंड में पिता को घर से निकाला, आहत पिता ने सड़क किनारे तड़पकर दम तोड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा : पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस पिता की उंगलियां पकड़कर चलना सीखा था, उसी पिता को भीषण ठंड में घर से बेघर कर दिया। बेटे की इस निर्दयता के चलते पिता की जान चली गयी। दरअसल पूसा थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर पथ के मोरसंड सरीखन चौक के पास बेटे के ठुकराए बुजुर्ग पिता की मौत सड़क किनारे ठंड में तड़प-तड़प कर हो गयी।

पुलिस ने थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर पथ स्थित मोरसंड सरीखन चौक के समीप से सोमवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के शव को बरामद किया गया है। मृत बुजुर्ग के नाम का तो पता नहीं है लेकिन उसका घर मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के सुतिहारा गांव में बताया गया है। सड़क किनारे शव होने की जानकारी मिलने पर पहुंचे पूसा थाने के एएसआई प्रियरंजन कुमार, चौकीदार ललित कुमार, नरेश कुमार आदि ने एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, बुजुर्ग की मौत ठंड जनित बीमारी की वजह से हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह 15 दिनों से मोरसंड सरीखन चौक के पास ही सड़क किनारे एक पन्नी टांगकर उसी में रह रहा था। आसपास के घरों से भोजन भी मांगकर ही करता था। मरने से पूर्व वह व्यक्ति सबके सामने रो-रोकर अपनी पीड़ा बताया करता था। कहता था कि उसका पुत्र ही उसको लगभग 15 दिनों पूर्व यहां छोड़कर चला गया है। जिसके बाद वह इस भीषण ठंड में कभी भी लौट कर पूछने तक नहीं आया। इधर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुशहरी थाना के माध्यम से मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

38 मिनट ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

56 मिनट ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

1 घंटा ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

3 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

11 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

11 घंटे ago