Samastipur

पटोरी में संवेदक के पुत्र से पिस्तौल के बल पर दो लाख रुपए छीने, FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना अंतर्गत अशरफपुर सुपौल निवासी व संवेदक नवलकिशोर राय के पुत्र को पीटने के साथ कुछ लोगों ने दो लाख रुपये लूट लिया। संवेदक के जख्मी पुत्र का पटोरी अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में संवेदक ने पटोरी थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर के लिए दिये गये आवेदन में संवेदक ने कहा है कि वे वर्तमान में एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी में कंस्ट्रक्शन का कार्य करा रहे हैं।

दो दिन पूर्व उनका पुत्र सोनू मजदूरों को भुगतान करने के लिए दो लाख रुपए लेकर कार्य स्थल पर आया परंतु वे वहां नहीं मिले। जिससे सोनू राशि लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में पटोरी-जंदाहा मार्ग पर पश्चिम दिशा से भारत सरकार लिखे आ रहे एक सफेद स्कॉर्पियों पर सवार लोगों ने सोनू की बाइक रोक लिया। उसके बाद रॉड एवं डंडे से उसकी पिटाई की। बाद में पिस्तौल का भय दिखाकर उसके बैग में रखी राशि छीन ली।

इस दौरान उनलोगों ने अपने पिता से रंगदारी देने की चेतावनी दी। कहा कि रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर देंगे। किसी प्रकार सोनू वहां से भाग कर अपने पिता के पास पहुंचा। जिसके बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल, पटोरी में भर्ती कराया गया। इस मामले में हसनपुर सूरत टारा निवासी राजा कुमार राय, अरुण कुमार एवं चंदन कुमार को नामजद आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। जांचोपरांत अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

7 मिनट ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

55 मिनट ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

23 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

24 घंटे ago