Bihar

समस्तीपुर में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, बोले याचिकाकर्ता- भाषण सुनकर घबराहट में दूध से भरी बाल्टी छूट गई

‘भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इंडियन स्टेट से लड़ाई’ लड़ने की बात कहकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधीकानूनी पचड़ों में फंसते दिख रहे हैं. बिहार के समस्तीपुर में उनके खिलाफ शिकायत की गई है. रोसड़ा सिविल कोर्ट में अभियोग पत्र दायर कर याचिकाकर्ता मुकेश कुमार चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद का भाषण सुनकर न केवल भावना आहत हुई, बल्कि घबराहट में दूध से भरी बाल्टी मेरे हाथ से छूट गई. इससे मुझे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

राहुल गांधी के खिलाफ अभियोग पत्र दायर:

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनूपुर गांव के रहने वाले मुकेश कुमार चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक अभियोग पत्र दायर किया है. न्यायालय में दायर इस अभियोग पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को भारत वर्ष की राज व्यवस्था के विरूद्ध भड़काऊ भाषण दिया था. कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन के बाद पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई सिर्फ भाजपा व आरएसएस से नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट से भी है.

‘घबराहट में दूध से भरी बाल्टी छूट गई’:

मुकेश कुमार चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के इस भाषण से भारतीय होने के नाते वह काफी आहत हुए हैं. उन्होंने कहा कि वह राहुल के इस भाषण को अपने घर पर टीवी पर देखा. अपने मोबाइल फोन के जरिए यूट्यूब पर भी भाषण को देखा. जैसे ही नेता प्रतिपक्ष के इंडियन स्टेट से जुड़ा समाचार प्राप्त हुआ, मैं घबरा गया. घबराहट के कारण उनके हाथ में थामी दूध की बाल्टी नीचे गिर गई. जिससे उनको 250 रुपये का नुकसान हुआ है.

राहुल गांधी ने क्या बोला था?:

असल में 15 जनवरी 2025 को कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था,’ऐसा मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है. अगर आप मानते हैं कि हम बीजेपी या आरएसएस से लड़ रहे हैं तो आप समझ नहीं पाए हैं कि किया हो रहा है? भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है. अब हम बीजेपी और आरएसएसएस से ही नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं.’

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

7 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

7 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

12 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

15 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

19 घंटे ago