Samastipur

दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौ’त, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर बांदे गांव निवासी अनिल महतो के पुत्र सन्नी कुमार (19 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार की दोपहर में पटोरी – समस्तीपुर मुख्य मार्ग में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। इस घटना में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जख्मी तीनों युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया गया था, जहां से उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया था।

इलाज के दौरान रविवार की देर रात समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में सन्नी की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को पटोरी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को मालपुर चौक के समीप सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया तथा टायर जलाकर आक्रोश जताया। आक्रोशित लोगों ने पटोरी-समस्तीपुर मार्ग को लगभग एक घंटे तक बाधित रखा। मृतक का शव धर्मपुर बांदे पहुंचते ही आसपास के काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए।

ग्रामीण, प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना पर हलई थाना के दारोगा रंग लाल साह, एएसआई अनिल कुमार सिंह, पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे। प्रखंड विकास अधिकारी ने पारिवारिक सहायता मद से बीस हजार रुपए देने और विधायक रणविजय साहू ने मुआवजा मद में चार लाख रुपये दिलाने का आश्वासन देकर तथा आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त करा दिया।

हलई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर बाइक मालिक की पहचान की जा रही है। लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago